ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जीवनी व संशोधन। Abdul Kalam Biography in Hindi
Abdul Kalam Biography in Hindi. अब्दुल कलाम एक महान भारतीय वैज्ञानिक, मिसाइलों के निर्माता और भारत देश के 11 वे राष्ट्रपति जिन्हे दुनिया मिसाइल मैन के नाम से जानती है। सामान्य लोगों के राष्ट्रपति माने जाने वाले Abdul Kalam हर भारतीय युवा के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत है।
Abdul Kalam Biography in Hindi

Abdul Kalam Biography in Hindi
नाम – अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम
जन्म – 15 अक्टूबर 1931
मृत्यु – 27 जुलाई 2015, शिलोंग, मेघालय
जन्मस्थान – रामेश्वरम, तमिलनाडू
पिता – जैनुलाब्दीन
माता – अशिअम्मा
कार्य – भारत के पूर्व राष्ट्रपति
राष्ट्रीयता – भारतीय
Abdul Kalam Biography in Hindi
प्रारंभिक जीवन –
अब्दुल कलाम का जन्म एक गरीब मुसलमान घर मे हुआ था। उनके पिता जैनुलाब्दीन रामेश्वर तमिलनाडू मे नाव चलाने का काम करते थे। और उनकी माता अशिअम्मा एक गृहिणी थी।
Abdul Kalam ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रामेश्वरममे ही पूरी की थी। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण अब्दुल कलाम अखबार बेचने का काम भी करते थे।
रामनाथपुरम मे श्वार्ट्ज हाइस्कूल मे अपना मैट्रिकुलेशन पूरा करके उन्होने तिरुचिरापल्ली मे सेंट जोसेफ महाविद्यालय मे अपना प्रवेश करवाया।
सन 1954 मे उसी महाविद्यालय से उन्होने भौतिक विज्ञान मे उपाधि प्राप्त कर ली। फिर अब्दुल कलाम मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम. आइ. टी.) मे विमानशास्त्र विषय मे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होगए। उन्होने अपने जीवन मे भगवद्गीता और कई सारे ग्रंथो से प्रेरणा ली थी।
कैरियर –
Abdul Kalam सन 1962 मे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था से जुडे थे। सन 1980 मे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी के कक्षा के समीप स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य उनके ही नेतृत्व मे किया गया था। सन 1992 से सन 1999 तक वे भारतीय रक्षामंत्री के विज्ञान सलाहकार रहे थे और उन्होने इस कार्य को बडी जीमेदारी के साथ निभाया था।
उनके नेतृत्व मे पृथ्वी मिसाइल और अग्नि मिसाइल का निर्माण भारतीय तकनीक के आधारपर किया था। भारत सरकारने अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण सन 1998, पोखरण मे उनके ही नेतृत्व मे किया था।
राष्ट्रपति –
राष्ट्रपति चुनाव के समय सन 2002 मे भारतीय जनता पार्टी और विरोधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सहयोग से Abdul Kalam को भारत देश का 11 वा राष्ट्रपति चुना गया था। और 18 जुलाई 2002 को उन्होने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
एक सामान्य परिवार मे जन्मे अब्दुल कलाम ने अपनी कडी मेहनत और बुद्धिमता के बल पर भारत के सर्वोच्य राष्ट्रपति पद पर विराजमान होने का सम्मान पा लिया था। उनका संघर्ष से भरा सफर भारत देश के हर युवा के लिए प्रेरणादायक है।
व्यक्तिगत जीवन – कुरान और भगवद्गीता जैसे महान ग्रंथो का अध्ययन करने वाले अब्दुल कलाम जीवनभर शाकाहारी रहे थे। उन्होने अपने जीवन मे कभी हार नहीं मानी। Abdul Kalam बच्चों से अधिक प्रेम करते थे। वे भारत देश के हर युवा के लिए जीवन भर सही सीख देते रहे और उनके लिए एक प्रेरणा बने रहे।
पुरस्कार –
पुरस्कार | संस्था | वर्ष |
पद्म भूषण | भारत सरकार | 1981 |
पद्म विभूषण | भारत सरकार | 1990 |
भारत रत्न | भारत सरकार | 1997 |
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 1997 |
वीर सावरकर पुरस्कार | भारत सरकार | 1998 |
रामानुजन पुरस्कार | अल्वर्स रिसर्च सेंटर, चेन्नई | 2000 |
डॉक्टरेट ऑफ साइन्स | वॉल्वर हैम्पटन, विश्वविद्यालय, ब्रिटेन | 2007 |
डॉक्टर ऑफ साइन्स अँड | कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय टेक्नोलॉजी | 2007 |
डॉक्टर ऑफ इंजिनियरिंग | नानयांग टेक्नोलॉजीकल विश्वविद्यालय, सिंगापूर | 2008 |
डॉक्टरेट ऑफ साइन्स | अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश | 2008 |
मानद डॉक्टरेट | ओकलैंड, विश्वविद्यालय | 2009 |
वॉन करमन विंग्स इंटरनेशनल अवार्ड | कैलिफोर्निया, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी | 2009 |
डॉक्टर ऑफ इंजिनियरिंग | वॉटरलू विश्वविद्यालय | 2010 |
मानद डॉक्टर ऑफ लॉ | साइमन फ्रेजर विश्वविद्यालय | 2012 |
डॉक्टरेट ऑफ साइन्स | डॉक्टरेट ऑफ साइन्स एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, यू. के. | 2014 |
Read More:
बिरसा मुंडा की क्रांतिकारी कहानी
जयंत नार्लीकर की जीवनी व सिद्धांत
लहूजी वस्ताद के शौर्य की कहानी
आर्किमीडीज की जीवनी और सिद्धांत
Note: If you like Abdul Kalam Biography in Hindi please share Abdul Kalam Biography in Hindi on WhatsApp and Facebook.