डॉक्टर पर निबंध हिंदी मे। Knowledgeable Essay on Doctor in Hindi
Essay on doctor in Hindi, short paragraph on doctor in Hindi, write doctor in Hindi, 5 simple sentences about doctor in Hindi, main doctor banna chahti hoon essay in Hindi, 5 sentences about doctor in Hindi for class 1, main doctor banna chahti hoon in Hindi, about doctor in Hindi 5 points.

हमारे समाज में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है जिस तरह किसान अन्न उपजाता है, जवान देश की रक्षा करता है, उसी तरह डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करते है। डॉक्टर समाज के मरीजों की सेवा करके पुण्य का काम करते हैं। समाज में डॉक्टर को सम्मान दिया जाता है, उनका आदर किया जाता है। डॉक्टर हमें और हमारे समाज को कई सारी बीमारियों से दूर रखते हैं, हमें ठीक करते हैं।
देश के विकास में डॉक्टरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमारे देश में आयुर्वेद होम्योपैथी और एलोपैथी के डॉक्टर है, उनका कार्य मानव शरीर में छुपे रोगों को ठीक करना है। डॉक्टर 24 घंटे मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं, वे लोगों की जान बचाना अपना कर्तव्य समझते हैं।
डॉक्टर एक ऐसा पेशा है जिसके जरिए अच्छी आय कमाई जा सकती है। कुछ डॉक्टर ऐसे भी होते हैं जो बहुत ही कम फीस लेते हैं और गरीब मरीजों की मदद करते हैं, ऐसे डॉक्टर सचमुच प्रशंसा के पात्र होते हैं। डॉक्टर एक ऐसा व्यवसाय है जो हजारों साल पहले हमारे देश मे उपलब्ध था और आज विज्ञान के कारण चिकित्सा व्यवसाय में आश्चर्यजनक बदलाव आया है।
डॉक्टर पर निबंध हिंदी मे। Essay on Doctor in Hindi
अधिक पढे:
बाल श्रम, बाल मजदूरी पर निबंध हिंदी मे

आज इस चिकित्सा के क्षेत्र में एक्सरे, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी जैसी रोगों का निदान करने वाली उपकरने आयी है जिसकी सहायता से आसानी से शरीर में छुपी बीमारी का पता लगाया जा सकता है। स्कूल के ज्यादातर छात्र मन में डॉक्टर होने की इच्छा रखते हैं। हमारे देश में कई सारे मेडिकल कॉलेजस है और हजारों की संख्या में छात्र चिकित्सा क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं।
ऐसे कई सारे डॉक्टर है जो अपने व्यवसाय के प्रति अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक और वफादार है, लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों की वजह से यह पेशा कुछ प्रतिशत बदनाम होता चला जा रहा है। चिकित्सा क्षेत्र का विस्तार दिन-ब-दिन बढ़ता चला जा रहा है हर रोज नए संशोधन इस क्षेत्र में होते चले जा रहे हैं। जानलेवा बीमारियों पर नई दवाइयां खोजी जा रही है।
चिकित्सा के क्षेत्र मे क्रांति हो जाने के कारण शिक्षित युवाओं के लिए भारी संख्या मे रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। आज भी भारत देश में आयुर्वेद को महत्वपूर्ण स्थान है जितना पहले हुआ करता था। विदेश से कई सारे लोग आयुर्वेद की ट्रीटमेंट लेने के लिए भारत आते हैं।
चिकित्सा के क्षेत्र में और क्रांति लाने के लिए भारत सरकार को नए कदम उठाने चाहिए। देश के लोगों को स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए कदम उठाना चाहिए ताकि स्वस्थ युवाओं से ही मजबूत भारत का निर्माण हो सकता है।