शरद ऋतु पर अति सुंदर निबंध हिंदी मे। Essay on Winter season in Hindi
winter season in Hindi poem, essay on winter season in Hindi for class 6, pre-winter season in Hindi, facts about winter season in Hindi, 10 points on winter season in Hindi, winter season in Hindi meaning, thoughts on winter season in Hindi.
भारत देश मे मुख्य रूप से तीन ऋतु पाये जाते है, जिसमे शरद ऋतु, वर्षा ऋतु, और ग्रीष्म ऋतु होते है। शरद ऋतु को ठंड का मौसम, सर्दियों का मौसम भी कहा जाता है। ठंड का मौसम बारिश के मौसम के बाद आनेवाला मौसम है। यह मौसम पूरे चार महीने का होता है। नवंबर माह से लेकर फरवरी माह तक यह मौसम रहता है। सर्दियों का मौसम बहुत सुहाना होता है।

इस मौसम मे पर्यावरण मे कई सारे बदलाव हो जाते है। वातावरण मे तापमान बहुत ही कम हो जाता है। दिन की तुलना मे राते लंबी हो जाती है और दिन छोटा हो जाता है। इस मौसम मे भारी मात्रा मे ठंड पड़ती है, ठंडी हवाएं चलने लगती है और कोई भी व्यक्ति अपने घरसे बाहर निकलने का साहस नहीं करता है।
लोग ठंड से बचने के लिए शरीर पर स्वेटर और हाथ मे मोजे पहनते है। इन दिनों मे लोग सुबह नहाने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करते है और गरम चाय का सेवन अधिक करते है। इन दिनों मे जादातर लोग गरम भोजन खाना पसंद करते है।
वातावरण मे तापमान कम होने के कारण कपड़े भी जल्दी सुक नहीं पाते है। कभी कभी मौसम इतना निराला हो जाता है की घने बादलों, धुंध और कोहरा के कारण सूरज भी दिखाई नहीं देता है। कभी कभी ठंड इतनी होती है की आग का कुछ भी असर नहीं होता है और दिन के बारा, एक बजे तक ठंड हटने का नाम ही नहीं लेती है।

अधिक पढे:
विज्ञान वरदान या अभिशाप निबंध।
लोग सुबह मे गुनगुनाती धूप का आनंद लेना पसंद करते है। खास करके छोटे बच्चों का इन दिनों मे सबसे अधिक ख्याल रखा जाता है। बच्चों को स्कूल के अलावा घर से बाहर निकलने के लिए मना किया जाता है। ठंडी चीजे खाने के लिए मना किया जाता है।
बच्चों को सर्दी ना हो इसलिए स्वेटर, हाथ मे मोजे पहनाए जाते है। घर के बूढ़े लोग अपने शरीर पर कंबल ओढ़कर बैठते है और ठंड से अपना बचाव करते है। सुबह मे बच्चों को देर से नहलाया जाता है। इन दिनों मे घर के दरवाजे खिड़किया बंद रहती है।
मार्केट मे लोगों की कंबल, जर्किन, स्वेटर, मोजे और वॉटर हीटर जैसे उपयोगी चीजे खरीदने के लिए भीड़ लगी रहती है। ग्रामीण क्षेत्र मे लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाते है और ठंड से अपना संरक्षण करते है। सर्दियों के मौसम मे पालतू जानवरों का काफी हाल होता है, उनकी तरफ कोई ध्यान ही नहीं देता है, उनका कोई ख्याल ही नहीं रखता है।
शरद ऋतु मे हमे सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करना चाहिए, ठंड से बचने के लिए स्वेटर का इस्तेमाल करना चाहिए और फल, अक्रोड, बादाम, पिस्ता और हरे रंग की सब्जियाँ खानी चाहिए जिससे हमारे शरीर को आवश्यक प्रोटीन मिलते है और हम बीमार नहीं पड़ते है। खास करके शरद ऋतु चीकू, पपीता, सीताफल, अनानास, स्ट्रॉबेरी, अंजीर, अमरूद, और संतरा जैसे स्वास्थ्यवर्धक फलों का मौसम है।