सफलता पाने के 11 टिप्स। Important Success Tips in Hindi
किसी भी कार्य मे अगर सफलता पानी है तो कुछ महत्वपूर्ण Success Tips आपको मालूम होने जरूरी है ताकि आप आसानी से अपने जीवन मे अपने कार्य मे सफल हो सकते हो।
सफलता के टिप्स – Success tips हमे हमारे जीवन मे किसी भी कार्य को या अपने लक्ष्य को पाने के लिए एक सही राह दिखाते है और इसी Success tips की मदद से हम कम समय मे कामयाबी को हासिल कर सकते है।
नीचे दिये गए Success tips का अगर आप पालन करते है तो आप निश्चित रूप से अपने कार्य मे सफल हो सकते हो।

सफलता पाने के 11 टिप्स । 11 Important Success Tips
अभी शुरूवात करो – Start now – Success tips
संत कबीर ने अपने दोहे मे कहा है ” कल करे सो आज कर और आज करे सो अभी कर ” अगर आप अपने जीवन के लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करना चाहते हो तो उस कार्य को कल या परसो पे मत छोड़ो।
क्योंकि शुरुवात मे ही आपने बहुत कुछ पा लिया होता है। अच्छे विचार मन मे जादा देर तक नहीं रहते इसलिए आपको जो कुछ पाना है उसकी शुरुवात अभी से करो।
सकारात्मक सोच – Positive thinking – Success tips
किसी भी काम को अगर पूरा करना हो तो उसके लिए हमारी सोच सकारात्मक होनी चाहिए। नकारात्मक सोच हमारे मन के अंदर एक नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। और हमारे अंदर के जोश को कम कर देती है।
सकारात्मक विचार हमारे लक्ष्य के प्रति हमे और आकर्षित करते है। हमारे जीवन मे हमारे लक्ष्य को पाने के लिए हमे हर कठिनाई मे हमारी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए।
नियोजन – Planning – Success tips
हमे हमारे जीवन मे सफल हो जाने के लिए नियोजन की जरूरत होती है। जो कुछ पाना है उसकी तैयारी सोच समझकर करनी चाहिए, चाहे वो पढ़ाई हो या कोई खेल हो या अपने जीवन मे कुछ कर दिखाना हो।
अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या किसी खेल की साधना मे लगे हो और आपका समय ऐसे ही नष्ट हो रहा है तो आप जीवन मे कुछ नहीं हासिल कर सकोगे।
तो इस समस्या से बचने के लिए हर दिन की शुरुवात मे कागज पे लिखके आज के दिन क्या क्या काम करने है उसकी लिस्ट बना दो। और एक एक काम को पूरा करते जाओ। तो आपके पास समय भी बचा रहेगा और आप तनाव से मुक्त हो जाओगे।
नियमितता – Regularity – Success tips
आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए बहुत परिश्रम करते है, तो ये सही बात है। बिना परिश्रम के कुछ भी पाना असंभव है लेकिन परिश्रम के साथ साथ उस कार्य को पूरा करने के लिए
नियमितता भी उससे अधिक महत्वपूर्ण है। बिना नियमितता के परिश्रम बेकार है। एक ही जगह पर बार बार प्रहार करने से बडे बडे पत्थरों को भी तोडा जा सकता है।
निश्चय – Determination – Success tips
सफलता इतनी आसानी से नहीं मिलती। सफलता पाने के लिए मन मे एक निश्चय होना बहुत जरूरी है। बहुत कठिन परिश्रम करने के बावजूद भी अगर आप अपने जीवन के लक्ष्य को पाने मे असफल हो जाते है। तो भी आपको हार नहीं माननी चाहिए।
आपको दोबारा उसी जोश और प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की और बढना चाहिए। बारिश और हवा के तूफान की वजह से पक्षियों का घोंसला अगर नष्ट हो जाता है तो वो दोबारा अपना घोंसला उसी जोश और प्रयास के साथ बना देते है। पक्षियों से हमे यही सीख लेनी चाहिए।
आत्मविश्वास – Confidence – Success tips
किसी भी काम की शुरुवात करने से पहले हमे खुदपर ये भरोसा होना चाहिए, कि ये काम मै आसानी से कर सकता हु। और अगर आपका मन कहता है की ये काम तुम आसानी से कर सकते हो तो अपने जीवन मे सफल हो जाने के लिए दुनिया की कोई ताकत आपको रोक नहीं सकती।
असफलता का डर – Fear of failure – Success tips
डर तो कही और नहीं होता डर तो सिर्फ अपने मन मे होता है। अगर आपके मन मे असफलता का डर है या फिर आपको लगता है की ये काम मै नहीं कर सकता तो आप किसी काम की शुरुवात करने से पहले ही हार जाते हो और असफलता के डर से अपने सपनों को पूरा नहीं कर सकते।
कई लोगों को तो स्कूल की परीक्षा मे भी डर लगता है उन्हे लगता है, अगर मै फ़ेल हो जाऊंगा तो घर वाले क्या सोचेंगे, मेरे दोस्त मेरे बारे मे क्या सोचेंगे, या फिर किसी प्रतियोगिता मे असफल होने का डर है।
डर अगर समाज का भी है और परिणाम का भी है, तो ये डर आपको अपने जीवन मे कभी आगे बढने नहीं देगा। तो आज ही आपको इसी डर को अपने मन से बाहर निकालना होगा और बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास करना होगा।
जोखिम उठाओ – Take risk – Success tips
अपने सपनों को पूरा करना है तो जोखिम तो उठानी ही पड़ेगी जितनी बड़ी जोखिम होती है उतनी ही बड़ी सफलता होती है। अगर आप बिना जोखिम उठाए अपने सपनों को पूरा करना चाहते हो तो ये आपका भ्रम है।
अगर आप सरकारी अफसर बनना चाहते हो तो आपको मन लगाकर पढाई तो करनी होगी। अगर आप स्पोर्ट मे अपना कैरियर बनाना चाहते हो तो आपको मैदान मे कड़ी मेहनत तो करनी होगी।
जोखिम पढाई की हो सकती है, शारीरिक मेहनत की हो सकती है या फिर किसी अभ्यास की हो सकती है। लेकिन सफलता पाने के लिए जोखिम तो उठानी ही पडेगी।
दूसरों पर निर्भर मत रहो – Do not depend on others – Success tips
अपने सपनों पूरा करने के लिए किसी दूसरों पर निर्भर मत रहो। अपना काम खुद किया करो इससे आपका कौशल, ज्ञान, और आत्मविश्वास भी बढेगा।
ज्यादातर लोग तो अपनी असफलता के लिए अपने माता पिता, अपने शिक्षक और मित्रों को दोषी ठहराते है लेकिन बात तो ये है की अपनी असफलता के लिए हम खुद जिम्मेदार होते है।
तो आज ही दूसरों पर निर्भर रहना छोड दो और अपने खुद के दमपर जीवन मे आगे बढते चलो। और अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करो।
सही सलाहाकार चुनो – Choose the right guide – Success tips
सपनों को पूरा करते समय हमे किसी के सलाह की जरूरत होती है, किसी मार्गदर्शक की जरूरत होती है तो ऐसे मे केवल किताब ही हमारी सही सहायता कर सकती है। और हमारे शुभ चिंतक भी हमारी सहायता कर सकते है। हमारे जीवन मे हमे ऐसे कई लोग मिलते है जो हमारा आत्मविश्वास बढ़ाते है।
कुछ लोग ऐसे भी होते है जो हमे किसी चीज के लिए नकारात्मक बना देते है। और हमारा आत्मविश्वास कम कर देते है। तो हमे ऐसी स्थिति मे हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए। और हमेशा सही सलाहाकार को चुनना चाहिए, तभी हम अपने जीवन मे सही राह पर आगे बढ सकते है।
अपनी कमजोरी को ताकत मे बदलो – Change your weakness to strength – Success tips
हमे हमारी कमजोरी को गिनते नहीं रहना है हमे तो सिर्फ अपनी कमजोरी को ताकत मे बदलना है। हमारी कमजोरी पैसा हो सकती है, शारीरिक कमजोरी हो सकती है, या फिर समय ना मिलने की कमजोरी हो सकती है।
हमारी इसी कमजोरीयों के नीचे हमारी प्रतिभा दबी रहती है। और हमे आगे बढने से रोकती है। हमे इन सब कमजोरीयों को हमारे लक्ष्य की राह पर नहीं आने देना चाहिए। हमे एक एक करके इन सभी कमजोरीयों के ऊपर जीत हासिल करनी है। और अपने लक्ष्य की ओर चलते रहना है।